News
बाईक पर अधिक सवारी बैठाकर स्टंट करने का वीडियो वायरल, 26.50 हजार रुपए का कटा चालान

बाईक पर अधिक सवारी बैठाकर स्टंट करने का वीडियो वायरल, 26.50 हजार रुपए का कटा चालान
हापुड़। जिलें में हाईवे पर अधिक सवारी बैठाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर बाईक का 26.50 हजार रुपए का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ जिलें के हाईवें पर कुछ युवक बाईक पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीओ ट्रैफिक राहुल यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बाईक की शिनाख्त कर 26.50 हजार रुपए का चालान काट दिया।












