News
बाइक पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहे बाईकसवारों का वीडियो वायरल, 20 हजार रुपए का चालान काटा

बाइक पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहे बाईकसवारों का वीडियो वायरल, 20 हजार रुपए का चालान काटा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जिलें की सड़क पर चार युवकों को बैठक स्टेंटबाजी करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का चालान कर दिया।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि जनपद हापुड़ में एक बाइक चालक द्वारा स्टंटबाजी करते हुए बाईक पर नियतन से अधिक सवारी बिठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुया था, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त बाईक का कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।












