ATMS College of Education Menmoms
News

बहन के घर गए नगर पालिका कर्मचारी के घर में आठ लाख की नगदी व जेवरात चोरी

हापुड़ ‌ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी व हापुड़ नगर पालिका में स्टोर में कार्यरत कर्मचारी के बंद पड़े घर में चोरों ने घुसकर आठ लाख रूपयें की नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के सोटावली निवासी व नगर पालिका के स्टोर रूम में कार्यरत कर्मचारी लूसी उर्फ कृष्ण कुमार शनिवार को परिवार सहित घर का ताला लगाकर बहन के यहां गए थे। देर रात चोरों ने घर में घुसकर सेफ के तालें तोड़ तीन लाख की नगदी व पांच लाख के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए ‌। रविवार सुबह घर आए कर्मचारी ने मकान के ताले टूटे देखकर घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस और फारेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page