ATMS College of Education Menmoms
News

बस में बच्ची से छेड़खानी के आरोपी की यात्रियों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित बस में आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा उसके पिता ने हंगामा कर दिया। इस पर बस सवार यात्रियों ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद यात्री आरोपित को पकड़कर कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिया।

मेरठ का रहने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ घर जाने ले लिए सवारी के इंतजार में मेरठ रोड पर खड़ा था। एक बस वहां आकर रुकी। जिसमें व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ बैठ गया। इसी बीच व्यक्ति ने पास की सीट पर बैठे युवक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इसपर बस सवार अन्य यात्री आग-बबूला हो गए और उन्होंने युवक को दबोचकर बस से नीचे उतार दिया। आक्रोशित लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद वह आरोपित को दबोचकर कोतवाली ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि युवक को कोतवाली में हिरासत में लिया हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीट पर बैठने को लेकर युवक व व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page