HapurNewsUttar Pradesh
बस में चढ़ रही महिला का बैंग छीनकर फरार हुए झपटमार

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में थानें के निकट दिल्ली जाने के लिए बस में चढ़ रही एक महिला का बैंग झपटमार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला न्यू श्रीनगर निवास नेहा यादव 26 अक्तूबर को अपनी चाची के साथ दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ रही थीं। तभी दो-तीन झपटमार उनके बैग छीन कर फरार हो गए।हांलांकि महिलाओं ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ ना आ सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












