बस-ट्रक की हुई भीषण टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

बस-ट्रक की हुई भीषण टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल
हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में देर रात बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार एक बस सब्दलपुर से वापस सोनिया विहार, दिल्ली लौट रही थी, तभी सलारपुर गांव स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के पास
स्याना से गढ़ की ओर जा रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई।इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे के समय मिनी बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 18 से 20 लोग सवार थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
श हादसे में बस चालक किरण पाल, अशोक कुमार, सुनीता, कपिल कुमार और भगवती घायल हुए हैं। सभी घायलों को गढ़ फाटक के पास स्थित आरएसएम क्लिनिक एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।












