HapurNewsUttar Pradesh
बस की खिड़की पर लटककर यात्रियों का वीडियो वायरल,13,500 रुपये का कटा चालान

हापुड़।
जिलें की सड़क पर बस की खिड़की पर यात्रियों का लटककर वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने बस का 13,500 रुपये का चालान कटा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के नेशनल हाईवे- 9 पर एक प्राइवेट बस चालक द्वारा बस की खिड़की पर सवारी लटकाकर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था । ट्रैफिक इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि मामले में बस की शिनाख्त कर उसका 13,500 रुपए का चालान काटा गया है।












