ATMS College of Education Menmoms
Breaking

बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी की गाड़ी से मिले ₹50 लाख

कानपुर. इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर उत्‍तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है. यहां जांच के दौरान बसपा के एक नेता की गाड़ी से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. शनिवार को बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी की गाड़ी से नगदी बरामद हुई. उनकी स्कॉर्पियो कार की चेकिंग के दौरान जांच टीम ने रामदेवी से यह बरामदगी की है. इतनी बड़ी रकम गाड़ी में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. आयकर और अन्य टीमें इस मामले की जांच में जुट गई हैं.
चुनावी माहौल में शमसुद्दीन की गाड़ी में इतनी बड़ी रकम मिलना बसपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. निश्चित तौर पर इसे लेकर अन्य पार्टियां बवाल मचाएंगी. फिलहाल इतनी बड़ी रकम मिलने को लेकर शमसुद्दीन या पार्टी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

source


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page