बम्बा के पास महिला का शव बरामद, हत्या की आंशका

के पास महिला का शव बरामद, हत्या की आंशका
बम्बा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बम्बा के पास एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने शव को देखकर हत्या की आंशका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के उदय रामपुर नगला पुलिया के पास बम्बा में सुबह एक अज्ञात महिला का शव नहर में मिला। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पीछे से बहकर आया है। नहर में दो दिन से पानी बंद होने के कारण पानी का स्तर बहुत कम था, जिससे शव ऊपर आ गया था।शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












