ATMS College of Education Menmoms
News

बदहाली के लिए आंसू बहा रही ट्रैफिक लाइटें,,कबाड में तब्दील, ट्रैफिक लाइटें खराब होने से रोजना लगता हैै भीषण जाम

बदहाली के लिए आंसू बहा रही ट्रैफिक लाइटें,,कबाड में तब्दील, ट्रैफिक लाइटें खराब होने से रोजना लगता हैै भीषण जाम

,हापुड़।

पापड़ नगरी की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण व पुलिस विभाग द्वारा मुख्य चौराहों पर लाखों खर्च कर खंभों पर लगवाई गई,ट्रै्रैफिक लाइटें वर्तमान में खंभों से गायब तो कुछ जर्जर अवस्था में पहुंच गयी है। जिस कारण से शहर के मुख्य चौराहों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इन लाइटों पर किसी अधिकारी की नजरें नहीं पहुंची हैं। ट्रैफिक लाइटें अपनी बदहाली के लिए आंसू बहा रही है।

प्रतिवर्ष यातायात एवं सडक़ सुरक्षा माह चलाया जा रहा हैं। जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जाता है।

नगर के मुख्य चौराहा मेरठ तिराहा,तहसील व पक्का बाग चौराहा पर एक दशक पूर्व लाखों रुपये खर्च हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने ट्रैफिक लाइटें लगवाई थी। लेकिन कुछ माह चलने के बाद ये लाइटें खराब हो गयी। लाइटों के कबाड़ तब्दील होने व खंभों से गायब होने से प्रदेश सरकार लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।

वर्तमान में ट्रैफिक लाइटें टूटकर सडक़ों पर पहुंच गयी है,कुछ खंभों से गायब हो गयी है। अब इस स्थिति में वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन कैसे करें? इन लाइटों का सही नहीं होना शहर में जाम लगने का कारण भी माना जाता है। वहीं प्रतिदिन जाम लगने से लाखों लीटर डीजल व पैट्रोल बर्बाद हो रहा है।

प्रतिवर्ष यातायात एवं सडक़ सुरक्षा माह शुरू होता है,और खत्म हो जाता हैं। पूरे माह में मुख्य चौराहों पर खंभों पर खराब लगी ट्रैफिक लाइट पर किसी भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नजरें इन लाइटों पर नहीं पहुंचती हैं। अब तो इन लाइटोंं को पक्षियों ने अपना रैन बसेरा बनाना शुरू कर दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page