ATMS College of Education Menmoms
News

बदमाशों ने सो रहे किसान को मारी गोली,घायल

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर में सो रहे किसान को बदमाशो ने गोली मार दी। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के गांव सरावा निवासी 45 वर्षीय किसान मदन सिंह अपने घर के घर में सो रहा था। इसी बीच तीन बदमाश आए और उन्होंने मदन सिंह पर गोली चला दी। गोली मदन के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। वहीं शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए। परिजनों ने घायल मदन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

11 Comments

  1. Pingback: 방콕마사지
  2. Pingback: lsm99.review
  3. Pingback: Moon Bar Edible
  4. Pingback: vapes
  5. Pingback: altogel
  6. Pingback: cinemarule
  7. Pingback: Plinko Chile
  8. Pingback: find here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page