HapurNewsUttar Pradesh
बड़ी कार्रवाई: जनता से करते थे दुर्व्यवहार, शिकायत मिलने पर एसपी ने दो थानों में तैनात चार दरोगाओं सहित सात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर

हापुड़।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर दो थानों में तैनात चार दरोगाओं सहित सात पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
थाना सिम्भावली में तैनात दरोगा व सिपाही द्वारा जनता से अभद्र व्यवहार और ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें मिलने पर उपनिरीक्षक भानु प्रताप, अभिषेक प्रताप और हेमंत सिंह व पिलखुवा में तैनात कांस्टेबल राजकुमार और राहुल , उपनिरीक्षक राजदीप दिनकर और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता और कार्य में ढिलाई के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है।












