फैक्ट्री में टीन शेड डालने के दौरान भारी कैंची मशीन गिरने से पांच मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत

फैक्ट्री में टीन शेड डालने के दौरान भारी कैंची मशीन गिरने से पांच मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सालासर लोहे के पाइप मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में टीन शेड डालने के दौरान भारी कैंची मशीन अचानक गिर पड़ी, जिससे पांच मजदूर दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जिससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना रोड पर बुधवार देर शाम सालासर फैक्ट्री में पुराने टीन शेड को हटाकर नया शेड लगाने का कार्य चल रहा था। लोहे के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में पुरानी और जर्जर कैंची मशीन अचानक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। इससे टीन शेड के नीचे काम कर रहे पांच मजदूर दब गए। अफर तफरी मच ई।
मौके पर पहुंची राहत टीम ने मलबे से मजदूरों को निकाला। पिलखुवा निवासी विजय शर्मा (60) को भारी चोटें लगीं और उनकी मौत हो गई।
घायलों में शादाब पुत्र सोनी (21 वर्ष) और अजहर (28 वर्ष) की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गाजियाबाद के रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां फैसल (22) को खेड़ा के बांके बिहारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जबकि एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आईं, जिनका स्थानीय क्लीनिक में इलाज हो गया।













It’s fascinating how games like Sprunki Game blend creativity and math-proving that even randomness can follow a rhythm.