HapurNewsUttar Pradesh
फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देकर युवक से की ठगी

हापुड़।
पिलखुवा के खेड़ा गेट के एक युवक के साथ शादी कराने के झांसे में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित खेड़ा गेट निवासी इंदु मोहन के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर महिला का फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे शादी का प्रस्ताव रखा और विश्वास दिलाया। पीड़ित के अनुसार ठग ने शादी की तैयारियों का बहाना बनाकर युवक से अलग-अलग तिथियों पर कुल 28,000 रुपये ऑनलाइन ऐंठ लिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।












