फर्जी कागजातों पर रह रहे रोहिंग्या नागरिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

फर्जी कागजातों पर रह रहे रोहिंग्या नागरिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में फर्जी कागजातों के आधार पर रह रहे एक रोहिंग्या नागरिक को एसटीएफ ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल व फर्जी कागजात बरामद किए।
एसटीएफ के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह भारत में शरण लेने के नाम पर आया था, लेकिन अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उसने नकली पहचान पत्र तैयार करा लिए थे। बुधवार को धौलाना क्षेत्र के खिचरा गांव से उसे दबोच लिया गया।
उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल और फर्जी आईडी की गहन जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह अकेले भारत में रह रहा था या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। साथ ही, उसके नेटवर्क और संभावित संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है।












