फन फैलाकर बैठा था कोबरा, लोगों के देखकर उड़े होश

स्नेक कैचर टीम ने किया कोबरा का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस
हापुड़। जनपद हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक कोबरा सांप को फन फैला कर बैठे हुए देखा। कोबरा सांप को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची टीम ने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी का है। प्रीत विहार कॉलोनी में अचानक घरों से बाहर निकले। लोगों ने देखा कि एक कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा हुआ है। कोबरा सांप को देखते ही लोगों के होश उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची स्नैक कैचर एक्सपर्ट टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। सांप के रेस्क्यू के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोबरा सांप ने किसी पर हमला नहीं किया।












