प्लॉट बेचने के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी, पालिका चेयरमेन के देवर सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक ने हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष के देवर सहित तीन लोगों पर प्लाट बेचने के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया हैं । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के चमरी निवासी आशीष गौतम ने बताया कि चमरी रोड़ निवासी नगर पालिका चेयरमेन के देवर विजय कुमार उर्फ इंद्रजीत व उनके दो साथियों
नरेश कुमार और संजीव ने सीएमओ आफिस के पीछे 66 गंज का एक प्लाट दिखाकर खरीदने के लिए दिखाया,जिस पर उन्हें प्लाट पसंद आने पर उन्होंने 30 मार्च को नरेश कुमार के फोन नंबर पर तीन बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए और 1.5 लाख रुपये नकद सचिन और दीपक की मौजूदगी में आरोपियों के कार्यालय में दिए। शेष 6 लाख दो महीने बाद प्लॉट की रजिस्ट्री के समय देने का समझौता हुआ। जब आशीष ने रसीद मांगी, तो आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि रसीद की जरूरत नहीं, क्योंकि दो महीने बाद बैनामा उनके नाम हो जाएगा। पीड़ित ने उनकी बात मान ली।
पीड़ित ने बताया कि 30 मई को जब आशीष रजिस्ट्री के लिए आरोपियों के कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। आरोपियों ने बताया कि प्लॉट का मालिक इसे किसी और को बेच चुका है, लेकिन वे आशीष को दूसरा प्लॉट दिला देंगे। जब आशीष ने अपने दो लाख वापस मांगे, तो आरोपियों ने राशि नहीं लौटाई गई। 29 जून की शाम को जब आशीष फिर पैसे मांगने गए, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों विजय कुमार उर्फ इंद्रजीत, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












