ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्रोपर्टी डीलर को रेप में फंसाने की धमकी देकर 1.25 लाख रुपए वसूलने वाला सिम्भावली थाने का दरोगा गिरफ्तार, गैंग बनाकर करता था अवैध वसूली

हापुड़।

दरोगा ने गैंग बनाकर प्रॉपर्टी डीलर को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर सवा लाख रुपये हड़प लिए थे।
गजरौला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गैंग में शामिल पीआरडी के जवान, दो हिस्ट्रीशीटर और एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और हड़पे गए रुपये में से 20 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी एसआई हापुड़ जनपद के सिम्भावली थाने में तैनात है। वह और उसका एक साथी फरार हैं।

संभल के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर गांव निवासी नईम जोया अमरोहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने प्लॉटिंग का काम करता हैं। 11 दिसंबर को नईम को फोन कर कुछ लोगों ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। आरोपियों में शामिल एसआई, एक
पीआरडी जवान समेत तीन लोगों ने नईम को कार में जबरन बैठाकर गजरौला ले गए। वहां पहले से मौजूद एक महिला को दिखाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और एक कसरे में बंधक बना लिया।

आरोपियों ने नईम के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की। रकम का इंतजाम न हो पाने पर सवा लाख में सौदा तय किया गया। बाद में शिकायत नईम ने एसपी अमित कुमार आनंद से की। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ गजरौला थाना पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही
पाए गए।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोषियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पीआरडी जवान लाखन (पुत्र दयाराम निवासी देहरा रायपुर थाना बहादुरगढ़), कौशर (पत्नी रियाजुल), हिस्ट्रीशीटर, खालिद (पुत्र वाहिद निवासी रझेडा थाना सिम्भावली जनपद हापुड़) और हिस्ट्रीशीटर दीपक (पुत्र वचन सिंह निवासी खेमसिंह कॉलोनी थाना गजरौला) शामिल हैं। ‘घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और

मुख्य आरोपी एसआई नितिन कुमार वर्मा (पुत्र रविंद्र कुमार वर्मा निवासी चंगेरी, डिलारी मुरादाबाद, हाल -तैनाती थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़) और नवीन वर्मा पुत्र रोहताश सिंह (निवासी मोहल्ला शिवपुर रेलवे स्टेशन थाना गजरौला) फरार हैं। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page