ATMS College of Education Menmoms
News

प्रेमी ने शादी से चार दिन पूर्व प्रेमिका की तुड़वाई शादी, बाद में प्रेमिका से शादी को हुआ राजी

प्रेमी ने शादी से चार दिन पूर्व प्रेमिका की तुड़वाई शादी, बाद में प्रेमिका से शादी को हुआ राजी

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता उसके ही प्रेमी ने तुड़वा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको घर से बुलाकर पिटाई कर दी। इस बात से नाराज युवती ने घर की छत से छलांग लगा दी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में जुटे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रेमी से शादी करने की सहमति पर दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती का परिवार में ही दूर की रिश्तेदारी के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। करीब एक साल पहले दोनों के परिजनों ने उनका मिलना-जुलना बंद करा दिया। जिसके बाद से दोनों के बीच चोरी छिपे ही बात होती थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर दिया। युवती ने भी परिवार की खुशी समझी और रजामंदी दे दी।

चार दिन बाद युवती की बरात आनी है। घर पर परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बात की जानकारी युवक को लगी तो उसने मंगेतर व उसके परिजनों को फोन पर अपने और युवती के रिश्ते की जानकारी दे दी। जिसके बाद
युवती का मंगेतर और उसके परिजन युवती के घर पहुंच गए और सारा माजरा बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इस बारे में पता चलने पर युवती ने प्रेमी से बात की और विरोध जताया, तो युवक ने उसे अपने घर बुला लिया।

सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि
युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी व परिवार के लोगों से वार्ता की। दोनों पक्षों और प्रबुद्ध लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रेमी व उसके परिवार के लोग विवाह के लिए मान गए हैं। निर्धारित तारीख को उनका विवाह करा दिया जाएगा। दोनों पक्षों की सहमति के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। –


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page