ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्रेमी ने प्रेमिका पर प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपए हड़पने का लगाया आरोप

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी युवक ने युवती व उसके परिजनों पर प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये की रकम व गहने हड़प लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बहादुरगढ़ निवासी गुलफाम ने बताया कि उनके बेटे जीशान की सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी युवती सुमाईला से दोस्ती हो गई।

इसके बाद सुमाईला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती और उसके परिजनों ने कई बार उनके बेटे से अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराए।
पीड़ित का कहना है कि बेटे के कहने म पर उन्होंने बेटे का रिश्ता युवती के साथ स तय कर दिया। गोद भराई की रस्म में उन्होंने 51 हजार रुपये, सोने के गहने व अन्य काफी सामान दिया।

कुछ समय तक सब ठीक रहा। इस दौरान भी आरोपियों ने उनके बेटे से अपने खाते में पैसे मंगवाए। इसके बाद सुमाईला, उसके पिता मास्टर सलीम,
माता आसमा भाई सलमान और बहन सानिया ने शादी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं माने तो गोद भराई के दौरान दी गई राशि व उपहार उन्होंने वापस मांगे।

इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page