प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर पांच साल तक रेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसका दूसरे गांव के एक युवक से पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म करता आ रहा है। कुछ दिन पहले युवक के पिता, चाचा व भाई ने उसकी व युवक की शादी कराने के लिए सपनावत मंदिर पर बुलाया था। वह शादी करने के लिए मंदिर पहुंची लेकिन युवक व उसके परिजन यहां नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने युवक के पिता व अन्य परिजनों से काफी मिन्नतें की लेकिन उससे अपने पुत्र की शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
जिसकी तहरीर थाने में दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












