प्रेमजाल में फंसाकर युवती से मंदिर में की शादी, बेटा होने पर दूसरी युवती को लेकर हुआ फरार

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से मंदिर में की शादी, बेटा होने पर दूसरी युवती को लेकर हुआ फरार
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने व बेटा होने पर दूसरी युवती को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के गांव धनौरा निवासी प्रियंका ने बताया कि वह गांव के ही अनुज त्यागी नामक युवक के खेतों में मजदूरी का काम करती थी। इसी दौरान अनुज त्यागी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया। लंबे समय तक उसे भरोसे में लेने के बाद 23 नवंबर 2021 को आरोपी अनुज ने मथुरा के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी रचाई।
प्रियंका का आरोप है कि उसके पति अनुज त्यागी ने बच्चे के जन्म के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता और दहेज में अपने पिता से 5 लाख रुपये लाने का दबाव डालता था।
पीड़िता ने बताया कि बीती एक सितंबर 2025 को अनुज ने उससे तीन सोने की अंगूठियां, सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसका पति गांव दोयमी निवासी एक युवती को लेकर फरार हो गया है।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












