ATMS College of Education Menmoms
News

प्राधिकरण ने हापुड़ में मचाया हा- हाकार,जमकर चलाया योगी  बुल्डोजर

हापुड़।

एचपीडीए ने जनपद के हापुड़ , पिलखुवा व गढ़ क्षेत्र में अभियान चलाते हुए शुक्रवार को आठ प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 लाख 12 हजार वर्ग मीटर की ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग की। जिससे हड़कंप मच गया।

एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि
शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में के दिशा निर्देशन में आठ स्थानों पर ध्वस्तीकरण और दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची रही।

प्राधिकरण की टीम ने ग्राम गढ़बांगर मेरठ पर पर सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी की 20000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, नगरवाई कालोनी के बराबर में मेरठ रोड पर गढ़मुक्तेश्वर में सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी की 6500 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, शेरा कृष्णा वाली गढ़मुक्तेश्वर में मोहम्मद खालिद की 10000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम गढ़बांगर अल्लाहबक्शपुर रोड गढ़मुक्तेश्वर में दीपक शर्मा की 8000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम गढ़बांगर इंद्रानगर कालोनी के सामने एनएच 9 पर मोहम्मद
मुजाहिद,कमरे आलम व आनंददीप सिंह की 25000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, मोहल्ला इंद्रा नगर वार्ड 13 (घोड़ा फार्म) पुरानी दिल्ली रोड गढ़मुक्तेश्वर में गौरव प्रताप मोहम्मद शाहिद की 20000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, स्याना रोड, भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे गढ़मुक्तेश्वर पर जितेंद्र यादव व अर्जुन दास की 16 000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, स्याना रोड, भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे गढ़मुक्तेश्वर पर जितेंद्र यादव व हरवीर यादव की 16000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। सभा स्थानों पर मानचित्र स्वीकृत नहीं था।

प्राधिकरण की टीम ने भोगापुर रोड ब्रजघाट पर विकास आचार्य के 200 वर्ग मीटर हाल व वार्ड 15 अन्नपूर्णा शक्ति पीठ आश्रम के पास ब्रजघाट पर मनोज पांडेय का 25 वर्ग मीटर में कमरे व हाल को मानचित्र न होने पर सील कर दिया।

अभियान में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन भवन सिंह विष्ट, अवर अभियंता देशपाल सिंह, पीयूष जैन एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page