ATMS College of Education Menmoms
News

प्राधिकरण ने दिन निकलते ही अवैध रूप से कब्जा की गई स्कूल की बाउंड्री की ध्वस्त व 5 हजार वर्ग मीटर भूमि करवाई मुक्त,मचा हड़कंप

हापुड़। एचपीडीए ने शनिवार सुबह दिन निकलते ही काफी समय से अतिक्रमण की गई भूमि में से 5 हजार वर्ग मीटर भूमि मुक्त व स्कूल की बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर स्कूल के भवन खाली करने के आदेश दिए।

प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की आनन्द विहार आवासीय योजना में ग्राम सबडी, चमरी एवं अच्छेजा की 181. 3080 भूमि का अर्जन किया गया था, जिसका कब्जा दिनांक 23.06.2016 को अपर जिलाधिकारी (भू०अ०) सिचांई, गाजियाबाद द्वारा हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के पक्ष में हरतान्तारित हो चुका है। उक्त खसरे के प्रतिकर की धनराशि प्राधिकरण द्वारा अपर जिलाधिकारी (भू०अ०) सिचांई, गाजियाबाद के कार्यालय में धारा 4 (1) / 17 जारी होने से पूर्व में ही जमा करायी जा चुकी थी। राजस्व अभिलेखों में कृषक शिवकुमार त्यागी निवासी ग्राम सबडी का नाम खारिज करके हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण, हापुड का नाम दर्ज किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस भूमि पर वर्तमान में न्यायालय में कोई भी स्थगनादेश प्रभावी नहीं है।उक्त प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर कृषक द्वारा प्राईमरी स्कूल व पक्की बाउन्ड्रीवॉल करके अतिक्रमण किया हुआ था जिस कारण आनन्द विहार आवासीय योजना के 87 भूखण्ड के साथ-साथ सडक व पार्क आदि प्रभावित होने से प्राधिकरण योजना के विकास कार्य नहीं करा पा रहा था तथा आवंटियों द्वारा लगातार आवंटित भूखण्डों का कब्जा दिये जाने का अनुरोध किया जा रहा है। इस भूमि पर कृषक कोटे के भूखण्ड भी होने के कारण भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) द्वारा भी बार-बार भूखण्ड दिये जाने के दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के उपस्थिति में प्रशासनिक तथा प्राधिकरण के अधिकारियों व स्टाफ द्वारा अतिक्रमित भूमि में से लगभग 5000 वर्गमीटर, बाउन्ड्रीवॉल ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी तथा स्कूल के भवन को खाली करने के लिए अतिक्रमणकर्ता को निर्देश दिये गये।

इस अभियान के अन्तर्गत उपजिलाधिकारी हापुड, क्षेत्राधिकारी हापुड, तहसीलदार सचिव हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण व संबंधित अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं के साथ-साथ प्राधिकरण का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page