प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, वीसी डॉ नितिन गौड़ की मेहनत से हरिपुर आवासीय योजना अब 30 एकड़ में होगी विकसित

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, वीसी डॉ नितिन गौड़ की मेहनत से हरिपुर आवासीय योजना अब 30 एकड़ में होगी विकसित
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास
प्राधिकरण की 74 वीं बोर्ड बैठक मेरठ में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में हुई। इसमें वीसी डॉ नितिन गौड़ की मेहनत से हरिपुर आवासीय योजना के विस्तार को मंजूरी मिली है। इसके साथ बैठक में 11 प्रस्तावों में से 10 पास हो गए हैं।
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव बाबूगढ़ में विकसित हो रही प्राधिकरण की हरिपुर आवासीय योजना के विस्तार को लेकर रहा। यह योजना अभी 22 हेक्टेयर भूमि में विकसित हो रही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 हेक्टेयर भूमि के लिए कर दिया गया है।
मंडलायुक्त ने इस योजना को और विस्तार करने और बजट का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके
बाद अब संबंधित भूमि का अधिग्रहण कर विक्रय किया जाएगा। एचपीडी वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जिले में आनंद विहार और प्रीत विहार के बाद प्राधिकरण
की यह तीसरी बड़ी आवासीय योजना होगी। इसके अलावा गांव सबली में करीब 15,997 वर्ग मीटर भूमि पर एकल आवासीय के लिए मानचित्र की स्वीकृति मिली है।
इन प्रस्तावों में ग्राम धीरखेड़ा में 25.831 हेक्टेयर भूमि को भू उपयोग हाईवे फैसिलिटी जोन व आंशिक कृषि भूडपयोग से औद्योगिक भू उपयोग में परिवर्तित किए जाने, वहीं एचपीडीए में सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से रखे जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। प्राधिकरण स्तर पर एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का चयन करने का प्रस्ताव भी पास ही गया। इनमें गांव खेड़ा में जमीन का भू-उपयोग करने के प्रस्ताव को रोका गया है।
बैठक में डीएम अभिषेक पांडेय, वीसी डॉ नितिन गौड़, टीपी रतन शाह आदि मौजूद रहे।












