प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल

प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के भमैड़ा गांव में शुक्रवार को सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा-5 की छत से अचानक लेंटर का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कक्षा में पढ़ रहे तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा-5 की छत से अचानक लेंटर का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कक्षा में पढ़ रहे तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, नियमित कक्षा संचालन के दौरान शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी कक्षा 5 के कमरे की छत से अचानक सीमेंट और मलबा बच्चों पर आ गिरा। अचानक हुए हादसे से कक्षा में चीख-पुकार मच गई। सभी छात्र-छात्राएं घबराकर बाहर भागे।
घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भवन की स्थिति का जायजा लिया।
बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में तीन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।












