प्राचीन शिव मंदिर में स्व.श्री लोकेश सिंघल (बिजली वालों) की स्मृति में गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा करवाई स्थापित, पूजा अर्चना कर मनाया उत्सव

प्राचीन शिव मंदिर में स्व.श्री लोकेश सिंघल (बिजली वालों) की स्मृति में गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा करवाई स्थापित, पूजा अर्चना कर मनाया उत्सव
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर के जवाहर गंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर समाजसेवी व उघमी स्व.श्री लोकेश सिंघल (बिजली वालों) की स्मृति में पूजा पाठ व विधि विधान के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करवाई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
जवाहर गंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व आईआईए के पूर्व चेयरमैन शान्तुन सिंघल की माता श्रीमती कुसुमलता सिंघल ने अपने पति व समाजसेवी रहे उघमी स्व.श्री लोकेश सिंघल (बिजली वालों) की स्मृति में गणेश चतुर्थी पर पूरे विधि-विधान कै साथ भगवान श्री गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष व आईआईए के पूर्व चेयरमैन शान्तुन सिंघल ने बताया कि मंदिरों में भगवान के कार्य होते रहते हैं। इससे बच्चों से लेकर बड़ों तक धार्मिक भावनाओं में बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे कार्य होते रहने चाहिए।
इस मौके पर श्रीमती आंचल, शिवाजी गुप्ता, विभूति गर्ग, विनोद कोयले वालें, संजय नीलू, शीकू, याशी बंसल, पूर्व सभासद चन्द्र प्रकाश ठठेरे, विनोद गुप्ता (मास्टर जी) आदि मौजूद थे।












