ATMS College of Education Menmoms
News

प्रभारी मंत्री ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ली बैठक,दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ली बैठक,दिए निर्देश

 

हापुड़।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री हापुड़ कपिल देव अग्रवाल ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने कुचेसर चौपाल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।

मंत्री अग्रवाल ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कन्या सुमंगला योजना, जल जीवन मिशन, गौशाला, अमृत सरोवर, कौशल विकास मिशन, सामूहिक विवाह योजना, पीएम स्वा-निधि योजना, मध्यान भोजन योजना, आंगनबाड़ी तथा अन्य विकास योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की 51 निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रहे कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए जो भी कार्य चल रहे हैं उसमें समय सीमा के अंदर ही कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्यों की समय-समय पर निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट भी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसकी जानकारी जनपद के प्रतिनिधियों को भी कराई जाए जिससे कार्यों में पारदर्शिता रहेगी। प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों के अंतर्गत पारिवारिक लाभ दिए जाने हेतु समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए और कहा कि पारिवारिक लाभ के अंतर्गत पात्र महिलाओं को अवश्य लाभान्वित करें कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में केवल पात्र लोगों को ही लाभ दिलाया जाए।
जिलाधिकारी श्री मती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि बैठक में मंत्री अग्रवाल के दिए गए निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाएगा साथ ही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के दौरान सांसद कंवर सिंह तंवर, अतुल गर्ग, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार , अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page