ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्रधानमंत्री आवासीय योजना का ऊर्जीकरण करे बगैर ही बांटे लंबी दूरी के कनेक्शन

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में ऊर्जीकरण के लिए एचपीडीए से जमा कराए 1.12 करोड़, स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर झूल रहे तार

हापुड़। आनंद विहार में जिला मुख्यालय से सटे प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) का ऊर्जीकरण करे बगैर ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जेई को निर्देशित कर, लंबी दूरी के कनेक्शन बांट दिए। जबकि एचपीडीए से निगम ऊर्जीकरण के बदले 1.12 करोड़ रुपये जमा करा चुका है। वर्ष 2019 में जो एस्टीमेट बना था, वह मानक पर खरा नहीं उतरा, मामला खुला तो दिसम्बर 2022 में फिर से एस्टीमेट बनाया गया। मामला अब उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार में गरीबों के लिए आवासीय योजना विकसित की थी। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत फ्लैट बनाकर पात्रों को दिए गए, जो अब पूरी तरह आबाद हो चुकी है। लेकिन ऊर्जीकरण के नाम पर गड़बड़ी की गई, यहां विद्युत तार स्ट्रीट लाइटों के खंभों से होकर गुजर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2019 में प्राधिकरण ने ऊर्जा निगम में ऊर्जीकरण को लेकर आवेदन किया था। इस पर तत्कालीन अवर अभियंता और संबंधित अधिकारियों ने एस्टीमेट बना दिया। लेकिन इस एस्टीमेट में कुछ खामियां रहीं, पर्याप्त सामग्री नहीं लाई गई थी। मामला प्रधानमंत्री की आवासीय योजना से जुड़ा है। तब वर्ष 2022 में अफसरों की नींद टूटी।

दिसम्बर 2022 में रिवाइज एस्टीमेट बना, मजे की बात यह है कि इसमें एस्टीमेट की लागत 1.12 करोड़ ही रही, जो पहले एस्टीमेट में थी। लेकिन सामग्री बढ़ा दी गई, बहरहाल ढाई महीने बीत जाने के बाद भी ऊर्जा निगम की ओर से कोई टेंडर नहीं निकाला गया है। पूरी कॉलोनी में उपभोक्ताओं को 90 से 100 मीटर दूरी के केबल कनेक्शन दिए गए हैं।

तारों के जाल से झुका खंभा, लकड़ी लगाकर चला रहे काम

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में एक खंभे से करीब 60 से अधिक केबल जा रहे हैं, इनके भार से पोल टूटने की कगार पर है। लोगों की शिकायत पर जेई ने खंभे में लकड़ी का टुकड़ा अटकाकर, किसी तरह पोल को गिरने से बचाया है।

प्राधिकरण के अधिकारी भी नहीं हैं गंभीर

एस्टीमेट का करीब 1.12 करोड़ रुपये जमा करने के बावजूद आवासीय योजना का ऊर्जीकरण नहीं हो पाया। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों को भी इसकी चिंता नहीं है। यही कारण है कि ऊर्जीकरण के काय्र में लगातार देरी की जा रही है।

बिजलीघर पर रखे हैं 18 लाख के 3 ट्रांसफार्मर

ऊर्जीकरण को लेकर आवासीय परिसर में तीन 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है, कई महीने से ये ट्रांसफार्मर आनंद विहार बिजलीघर पर ही रखे हैं। लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है।

प्रधानमंत्री आवासी योजना में ऊर्जीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। एचटी लाइन संबंधी कार्य लगभग पूरा हो गया है, एलटी लाइनों का कार्य रह रहा है, जिसे जल्द पूरा करा दिया जायेगा। – मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page