ATMS College of Education Menmoms
News

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने  कलेक्ट्रेट पर किया  धरना प्रदर्शन


हापुड़।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व हापुड के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित हापुड कलेक्ट्रेट पर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर धरना प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल  को ज्ञापन दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा की किस तरह भाजपा और कुछ तथाकथित भाजपा के सहयोगी ने मिलकर झूठ का कारोबार करके लोगो को गुमराह कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश में पेड़ से लटकी हुई नाबालिक बहनों की सामूहिक लाशे तो कहीं ईंटों से कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आईआईटी बीएचयू कैंपस में गैंगरेप तो दूसरी ओर न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए महिला जज को मजबूर होना पड़ रहा है। यह उस उत्तर प्रदेश का हाल है जिसकी कानूनी व्यवस्था का गुणगान करते हुए कुछ मीडिया संस्थान थकते नहीं है। डबल इंजन की सरकार बताने वाले झूठे दावों पर सरकार चला रहे हैं, अभी हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर दसवीं की परीक्षा देकर लौटते समय दलित छात्र की हत्या उत्तर प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था का उदाहरण है।
प्रदेश सचिव व जिला हापुड प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा की महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटना में पूरे प्रदेश में अकल्पनीय वृद्धि हुई हैै। इन अपराधों की घटनाएं न केवल नित्य निरंतर बढ़ती जा रही हैं, बल्कि भयावह रूप लेती जा रही हैं। आकड़ों के लिहाज से देखें तो पूर्वांचल ही नहीं राजधानी के आस पास के क्षेत्र भी इससे अलग नहीं। महिलाओं और युवतियों को तो छोड़िए, अधेड़, पागल, गूंगी बहरी और छोटी-छोटी लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़, बलात्कार और उसके पश्चात हत्या की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं।


शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने  कहा कि झूठे वादे करके सत्ता में आई बीजेपी आज अपनी करनी और हकीकत को नहीं देख रही है। रोजगार के नाम पर युवा सड़कों पर है महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। जो कहते हैं कि देश सुरक्षित हाथो में हैं इनसे आतंकी घटाए भी नही रुक रही। देश को सुरक्षित हाथो में बताने वाले पेपर लीक की घटनाएं तक नहीं रोक पा रहे हैं ।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डा.शोएब,मुरसलीन चौधरी,हरिओम चौहान,राज गुर्जर,शहजादा चौधरी,राहत,कादिर,चमन शर्मा,यशपाल ढीलोर,बिजेंद्र सिंह,अब्दुल कादिर, आजाद सैफी, आशाराम शर्मा,सीमा शर्मा,अनमोल शर्मा, अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सुखपाल गौतम, आतिफ हसन, जस्सा सिंह, रघुवीर सिंह गौतम, कुसुमलता, सविता गौतम, विक्की शर्मा,YK शर्मा, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार जाटव, चरण सिंह, शमशाद अब्बासी, रविन्द्र गुर्जर,अरुण मावी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, तुषार शर्मा, सुबोध शास्त्री, सचिन कुमार, किशन कश्यप, तुषार शर्मा, राजपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, केशव कश्यप आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page