प्रदूषण फैलाने वाली पांच फैक्ट्रियों पर लगा 2.50 लाख रुपए जुर्माना, तीन को नोटिस

प्रदूषण फैलाने वाली पांच फैक्ट्रियों पर लगा 2.50 लाख रुपए जुर्माना, तीन को नोटिस
हापुड़।
धौलाना तहसील क्षेत्र के एमजी रोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली पांच फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं। जुर्माना की संस्तुति पर बोर्ड द्वारा शासन को पत्र भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली एवं अन्य एन०सी०आर० क्षेत्रों में एक्यूआई 400 से अधिक होने के कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खुले मे निर्माण कार्य करने वाली पांच परियोजनाओं के विरूद्ध 50 हजार रुपए प्रत्येक के विरूद्ध पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम के अनुसार धौलाना के एमजी रोड स्थित
मेसर्स श्याम टेक्सटाइल सेंटर, सलमान मलिक, मेसर्स वीके एसोसिएट्स, करमवीर सिंह, व
मेसर्स मीनाक्षी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।












