प्यार में फंसाकर युवती से रेप कर बनाई अश्लील वीडियों व फोटो, ब्लैकमेलिंग से क्षुब्ध युवती ने दी जान

प्यार में फंसाकर युवती से रेप कर बनाई अश्लील वीडियों व फोटो, ब्लैकमेलिंग से क्षुब्ध युवती ने दी जान
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवती को गाज़ियाबाद निवासी एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लेकमैलिंग शुरू कर दी। जिससे क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानें में दर्ज एफआईआर के अनुसार हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी युवती की दोस्ती गाजियाबाद के नाहली गांव निवासी मोइन से हुई थी। जिसके बाद मोइन ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप कर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लेकमैलिंग शुरू कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार 11 अगस्त को आरोपी ने फिर युवती को कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












