ATMS College of Education Menmoms
News

पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ाया जा सकता है – पोस्को कमेटी सदस्य पिंकी त्यागी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा गठित जिला स्थानीय परिवाद समिति की सदस्या पिंकी त्यागी ने कहा कि पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ाएं और पर्यावरण का संरक्षण करें ।

सदस्य पिंकी त्यागी हापुड़ में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही थी। उन्होंने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि सभी लोग अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखरेख भी करें। साथ ही उन्होंने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे नहीं हों तो हम सब सांस नहीं ले सकते। इसलिए बेहतर जीवन के लिए हम सब को पौधों को लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page