पोल्ट्री फार्म हाउस संचालक की हत्या व दो लाख रुपए लूटकर ले जानें का आरोप , आरोपी हिरासत में

पोल्ट्री फार्म हाउस संचालक की हत्या व दो लाख रुपए लूटकर ले जानें का आरोप , आरोपी हिरासत में
हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पांच दिन पूर्व दो पोल्ट्री फॉर्म हाउस संचालकों में मामूली विवाद में मारपीट हो गई और एक संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की हत्या की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र लुहारी गांव निवासी योगवीर (55) व उत्तम अलग अलग पोल्ट्री फॉर्म हाउस का संचालन करते हैं।
परिजनों के अनुसार 22 अक्टूबर को योगवीर व उत्तम में मामूली विवाद में मारपीट व गाली-गलौज हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्तम ने धारदार हथियार से योगवीर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे मेरठ भर्ती करवाया गया था।
सोमवार सुबह इलाज के दौरान
योगवीर की मौत हो गई। परिजनों ने उत्तम के विरुद्ध हत्या व दो लाख रुपए लूटकर ले जानें का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












