ATMS College of Education Menmoms
News

पॉश कॉलोनी में कुत्तों का आतंक , चिकित्सक सहित तीन लोगों को काटकर कुत्ते ने किया घायल

हापुड़।

नगर की पॉश कॉलोनियों व मौहल्लों में इन दिनों कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक कालोनी में किसी काम से आए एक चिकित्सक सहित तीन लोगों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर काटकर घायल कर दिया। कालोनिवासियों ने ईओ को पत्र भेजकर कुत्तों को पकड़नें की मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की दिल्ली सरस्वती इनक्लेव कालोनी में नगर के एक चिकित्सक डॉ.संजय किसी काम से आए थे। तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर काटकर घायल कर दिया। इससे पूर्व भी दो लोगों राजकुमार व गजेन्द्र को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था।

पीड़ित कालोनियों ने ईओ को पत्र देते हुए कहा कि सरस्वती इनक्लेव में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है आए दिन कोई ना कोई घटना होती है बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रित करने की मांग की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page