ATMS College of Education Menmoms
News

पैसा, पावर और सत्ता का नशा: हापुड़ के भाजपा नेता के भतीजों पर तीन युवतियों से शराब के नशे में छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, दी तहरीर

पैसा, पावर और सत्ता का नशा: हापुड़ के भाजपा नेता के भतीजों पर तीन युवतियों से शराब के नशे में छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, दी तहरीर

हापुड़। नैनीताल के रामनगर में एक विवाह समारोह में आए हापुड़ के भाजपा नेता व अन्य के भतीजों पर शराब पीकर युवतियों से छेड़छाड़ व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित युवतियां काशीपुर और नागपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को उत्तराखंड के रामनगर में एक परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। रात के समय तीनों युवतियां आपस में बैठकर बातचीत कर रही थीं, तभी पांच युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों में हापुड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता के तीन भतीजे और एक मशीनरी स्टोर संचालक के दो भतीजे शामिल थे। सभी आरोपियों ने मिलकर युवतियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
जब युवतियों ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद पांचों युवकों ने मिलकर युवतियों को बेरहमी से पीटा। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी उस समय शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मारपीट में घायल युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है। इसके बाद पीड़िताओं ने थाना रामनगर में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page