News
पैदल महिला को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

पैदल महिला को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पिलखुवा के गांव भोवापुर निवासी सुरेश गिरि ने बताया कि शुक्रवार को उनकी माता मुनेश जिंदल नगर जा रही थी। रास्ते में रिलायंस रोड पर राधे फार्म हाउस के पास में किसी अज्ञात वाहन ने मुनेश को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।












