News
पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार
धौलाना क्षेत्र निवासी जुबैर , अय्यान और रियान बुधवार को
बाईक से हाईस्कूल का पेपर देने पिलखुवा के राजपूताना इंटर कॉलेज में गए थे,दोपहर बाद तीनों दोस्त वापस बाईक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जुबैर व अय्यान
को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में मातम छा गया।












