ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष  के बड़े भाई का निधन ,   कांग्रेसियों में  शोक की लहर

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के बड़े भाई महेश चंद शर्मा के हुए आकस्मिक निधन से शहर कांग्रेस जनों में दौड़ी शोक की लहर.

हापुड़।  मंगलवार को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के बड़े भाई महेश चंद शर्मा के आकस्मिक निधन से हापुड़ शहर के कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने बताया हैं कि उनके बड़े भाई महेश चंद शर्मा बैंगलोर अपनी बेटी के यहां रहने गए हुए थे। कुछ दिन पहले से ही महेश चंद शर्मा जी बीमार चल रहे थे। जिसके चलते आज मंगलवार को उनके आकस्मिक निधन की सूचना उन्हें मिली। उन्होंने बताया है कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम को उनके निवास स्थान शिवपुरी पहुंचेगा। जहां से शाम करीब 7:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोक्षधाम को प्रस्थान करेगी। दिनेश चंद शर्मा ने कहा है कि उनके भाई महेश चंद शर्मा शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। चंडी मंदिर समिति में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने समाजसेवी और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा जी के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर अपना गहन दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि महेश चंद शर्मा जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और सदैव उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद उन्हें समय समय पर मिलता रहता था। अभिषेक गोयल ने कहा है कि दुख की इस असीम घड़ी में समस्त कांग्रेस जन उनके परिवार के साथ खड़े है और अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, अंकित शर्मा, जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, शहर मीडिया प्रवक्ता गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, अमित सैनी आदि ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page