ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पूर्व वायु सेना अधिकारी को सैनिक सम्मान व तिरंगे के साथ दी अंतिम विदाई, मृतक ने 1962,1965 व 1971 के युद्ध में सक्रिय भाग लिया

हापुड़।

जनपद के ग्राम खुड़लिया निवासी वरिष्ठ पूर्व वायु सेना अधिकारी मास्टर वारंट आफिसर जय भगवान सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे,बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व वायु सेना अधिकारी को सैनिक सम्मान व तिरंगे के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पूर्व वायु सेना अधिकारी जय भगवान सिंह के उनके निधन का समाचार मिलने पर ग्राम व पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गयी तथा काफी संख्या में ग्राम व क्षेत्रवासियों के साथ ही पूर्व सैनिक उनके आवास पर एकत्र हो गये। उनके निधन की सूचना ईबीएस बाबूगढ़ कैंट को दी गई।

बाबूगढ़ कैंट से नायब सूबेदार अनिल को थल सेनाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु भेजा गया। नायब सूबेदार अनिल व पूर्व सैनिकों ने सैनिक सम्मान के साथ जय भगवान सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढ़ाया,साथ ही थलसेना अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार अनिल द्बारा रीथ चढ़ाई व पूर्व सैनिकों की तरफ से पूर्व वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह ने रीथ चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक सम्मान परेड का संचालन कैप्टन राजेश चौधरी द्वारा किया गया।

वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने अवगत कराया कि पूर्व वायु सेना अधिकारी जय भगवान ने 1962,1965 व 1971 के युद्ध में सक्रिय भाग लिया जिन्होंने सदैव सादा जीवन व्यतीत किया।

अंतिम यात्रा में पूर्व सैनिक वारंट आफिसर मनबीर सिंह,एचएफओ श्रीचंद शर्मा,कैप्टन राजेश चौधरी,सूबेदार भोपाल सिंह,हवलदार शाहिद अली,हवलदार कृष्ण पाल सिंह, हवलदार वीरेंद्र,सूबेदार ओमवीर सिंह,नायक सुरेश, नायक संजीव व मुकेश,ईबीएस बाबूगढ़ से नायब सूबेदार अनिल,हवलदार तोमर व सिपाही सुजित कुमार द्बारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page