पुलिस 48 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ सकी लापता प्रोफेसर को, सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में दो दिन पूर्व लापता हुए वेंकेटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का 48 घंटे बीत जाने पर भी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस हाईवे व आसपास में लगे कैमरों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के भौइच गांव निवासी आकाश भारद्वाज वर्तमान में अमरोहा के गजरौला की मानसरोवर कॉलोनी में रहते हैं और वेंकेटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं।
प्रोफेसर आकाश भारद्वाज शुक्रवार सुबह से लापता हैं। देर रात को उनकी बाइक गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर गंगा किनारे लावारिस हालत में मिली है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।
काफी देर तक संपर्क न होने पर परिजनों ने गजरौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकाश के मोबाइल की अंतिम लोकेशन तीर्थ नगरी ब्रजघाट ट्रेस की। इसके बाद गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की।
शुक्रवार देर रात को आकाश भारद्वाज की बाइक गंगा तट के पास खड़ी मिली। हालांकि 48 घंटे बाद भी प्रोफेसर आकाश भारद्वाज का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गढ़म थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि प्रोफेसर की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।













Alright, so I cruised through Vip666vip777vip888 and the vibe’s kinda…VIP. Feels like a place that takes care of its players. Thinking of signing up, anyone else tried it? Link’s here: vip666vip777vip888
Gotta say, full88bet doesn’t mess about. Straightforward site with a pretty good selection. For a no-nonsense betting experience, try full88bet. Fingers crossed for a win!