पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को फिर मारी पुलिस ने गोली, घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को फिर मारी पुलिस ने गोली, घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर घायलावस्था में घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिंदा/खोखा कारतूस, चोरी किए गए मंदिर के घण्टों के टुकड़े, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. आस मोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद (घायल), 2. सद्दाम खान पुत्र शाहिद खान (घायल) व 3. योगेश पुत्र प्रकाश निवासी गण गांव गिनोरा शेख थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर बताया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा थाना हाफिजपुर व बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मंदिरों में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।












