HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने सड़कों पर शराब पीते 33 शराबियों को किया गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाते हुए 33 शराबियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि देर रात विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब पीने वाले 33 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम की कार्यवाही की गयी।
उन्होंने चेतावनी दी है सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए या फिर शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












