HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने तीन अंतर्रजनपदीय तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन किलो गांजा बरामद

, हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान अंतर्रजनपदीय गांजा तस्करी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों गौतमबुद्धनगर के गांव सीधीपुर निवासी शौकीन व कासगंज निवासी हेम सिंह व मुरादाबाद निवासी बिलाल को गिरफ्तार कर 3.60 किलो अवैध गांजा बरामद की है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में तीनों अपने मिलकर अवैध गांजा खरीदकर लाते थे तथा भिन्न-भिन्न स्थानों पर सप्लाई कर मोटी कमाई करते थे।












