News
पुलिस चौकी के निकट व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका

पुलिस चौकी के निकट व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित पुलिस चौकी के निकट नालें के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंक दिया होगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित एस एस वी पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार सुबह नालें के निकट एक शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंक दिया होगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












