पुलिस की वर्दी फाड़ने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक का बंदूक लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसे पकड़ने पहुंची पुलिस से हाथापाई व वर्दी फाड़ने वालें मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक का बंदूक हाथ में लेकर लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने वीडियो में युवक की शिनाख्त वैठ गांव निवासी के रूप में हुई। जिस पर टीम गांव में पूछताछ पहुंची पुलिस टीम से आरोपी युवक और उसके परिजनों ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते नोकझोंक हाथापाई में बदल गई और इस दौरान पुलिस की वर्दी तक फाड़ दी गई थी। इस मामले में सारिक, नवाब, इकरा, अरसी, समीम और अरबाज पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












