पीएम मोदी व सीएम योगी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस नेता की याचिका, मुश्किलें बढ़ीं

हापुड़ ।
गढ़ अमरोहा कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता सचिन चौधरी द्वारा चुनावों के दौरान पीएम मोदी व सीएम योगी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी । जिससे कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की मुश्किलें बढ़ी सकती है।
गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाने वाले सचिन चौधरी की मुश्किल कम होने की बजाए और भी बढ़ गई हैं।
थाना बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर के रहने वाले सचिन चौधरी पर कोरोना काल के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र
टिप्पणी करने का आरोप है। संबंधित मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद पासपोर्ट जब्त होने के साथ ही सचिन चौधरी को करीब सवा माह तक जेल भी काटनी पड़ी थी।
वर्तमान में सचिन चौधरी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव पद के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर कार्यरत हैं।
सचिन चौधरी के खिलाफ दर्ज हुए मामले में देशद्रोह का आरोप लगाते हुए संबंधित कोर्ट में अभियोग पत्र भी दाखिल कर दिया गया है। मामले में बचाव के लिए लेकर दायर की गई याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट खारिज कर दिया। सचिन चौधरी का कहना है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वेषपूर्ण भावना से कार्रवाई करा रही है।












