ATMS College of Education Menmoms
News

पीएम मोदी की माता का निधन, भाजपाइयों ने जताया शोक

हापुड (अमित मुन्ना )।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र लगभग 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां हीराबेन मोदी के निधन की जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने खुद ट्वीट कर दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी माँ के निधन पर ट्वीट कर कहा है, ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों के में विराम… माँ में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page