ATMS College of Education Menmoms
News

पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी पुष्पांजलि

हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के 79 वें पावन अवसर पर, हम सभी देशवासियों के हृदय में आज़ादी के महान पर्व के प्रति श्रद्धा और उत्साह जागृत करते हुए नगर पालिका परिषद पिलखुवा में चेयरमेन विभू बंसल ने नगर पालिका सभासदों, नगर के सम्मानित गण एवं नगर पालिका के सभी अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया साथ ही हिन्दू विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा, पिलखुवा सब्जी मण्डी, ग्राम भारती स्कूल में भी ध्वजारोहण कर शहीदों को स्मरण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी के साथ भाजपा नगर मण्डल की टीम, विश्व प्रकाश शर्मा, सुधीर गोयल, सचिन पुंडीर, अमित टांक, डॉ सतीश वर्धन एवं नगर के सभी सम्मानित राष्ट्रीय प्रेमी उपस्थित रहे।
चेयरमेन विभू बंसल ने कहा राष्ट्र से बड़ा कोई धर्म नहीं होता हम सब भारतीय है और हमें गर्व है कि हमें उस देश में जन्म मिला जहां भगवान श्री राम और कृष्ण का जन्म हुआ इस देश ने अनेकों धर्मवीरो ओर शूरवीरों को जन्म दिया जिन्होंने पूरे विश्व में भारत को अपने ज्ञान से विश्वगुरु बनाया और अपने शौर्य से भारत माता को गौरवान्वित किया। हम उन सभी शहीदों को प्रणाम कर उन्हें सच्ची श्रंद्धाजलि देते है। भारत माता की जय वन्दे मातरम।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page