fbpx
ATMS College of Education
News

पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई,लगा भीषण जाम

पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई,लगा भीषण जाम

हापुड़ । ब्रजघाट गंगा में पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के बीच दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर भीषण जाम लग गया। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने से पुलिस के दावों की पोल खुल गई।

पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर मंगलवार आधी रात से ही ब्रजघाट पर गंगा में स्नान शुरू हो गया था। गंगा पर बने पुल के दोनों ओर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया। सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा किनारे ही श्रद्धालुओं ने पुरोहितों की मदद से विधि विधान से मंत्रोच्चार के मध्य पूजा की। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सुविधा के लिए पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद थे।

पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर पुलिस ने भारी वाहनों का मंगलवार की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया था। लेकिन श्रद्धालुओं के वाहनों का दबाव इतना बढ़ा कि यातायात व्यवस्था खराब हो गई। जाम में फंसकर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस और यातायात पुलिस के जवान जाम खुलवाने के लिए प्रयास में जुटे हुए थे।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page